Maha Shivaratri 2023 Date : दुर्लभ संयोग, 7 सदी में पहली बार 5 महायोग में होगी शिव पूजा…नए कार्यों के लिए बेहद शुभ

Maha Shivaratri 2023 Date : दुर्लभ संयोग, 7 सदी में पहली बार 5 महायोग में होगी शिव पूजा...नए कार्यों के लिए बेहद शुभ

Maha Shivaratri 2023 Date : दुर्लभ संयोग, 7 सदी में पहली बार 5 महायोग में होगी शिव पूजा…नए कार्यों के लिए बेहद शुभ

 

Maha Shivaratri 2023 Date : इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी, शनिवार को पड़ रही है। इस साल महाशिवरात्रि पर ऐसा दुर्लभ संयोग 7 सदियों में पहली बार बना है। महाशिवरात्रि के दिन 5 महायोग होते हैं और इसके अलावा इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी रखा जाता है।

Maha Shivaratri 2023 Date : दुर्लभ संयोग, 7 सदी में पहली बार 5 महायोग में होगी शिव पूजा...नए कार्यों के लिए बेहद शुभ
Maha Shivaratri 2023 Date : दुर्लभ संयोग, 7 सदी में पहली बार 5 महायोग में होगी शिव पूजा…नए कार्यों के लिए बेहद शुभ

https://jandhara24.com/news/143208/indian-womens-team/

Maha Shivaratri 2023 Date : 5 महायोगों और प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग महाशिवरात्रि को और भी खास बनाता है। इस दिन आप एक व्रत से दोनों व्रतों का पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं, इसलिए आपको शाम के समय शुभ मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए।

547 Trains Canceled Today : यात्रियों के लिए बुरी खबर! रेलवे ने आज कुल 547 ट्रेनें की रद्द

महाशिवरात्रि 2023 पर बने 5 महायोग
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि इस बार महाशिवरात्रि पर 5 शुभ योग सर्वार्थसिद्धि, केदार, ज्येष्ठ, शंख और शंख योग बनते हैं। इस दिन त्रयोदशी प्रदोष व्रत तिथि 20:02 तक है और उसके बाद चतुर्दशी महाशिवरात्रि तिथि प्रारंभ हो जाती है। इस दुर्लभ संयोग में आप व्रत और शिव पूजन कर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। उनकी कृपा से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

महाशिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त 2023
महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही भगवान शिव शंकर की पूजा शुरू हो जाएगी लेकिन इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपको अधिक लाभ मिल सकता है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक है.

वैसे तो महाशिवरात्रि के दिन रात के समय शिव की पूजा करना श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन प्रदोष व्रत भी है ऐसे में आप शाम 6 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट के बीच भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं. इसके अलावा निशिता मुहूर्त में सिद्धियों के लिए महाशिवरात्रि पूजन किया जाता है।

Maha Shivaratri 2023 Date : दुर्लभ संयोग, 7 सदी में पहली बार 5 महायोग में होगी शिव पूजा...नए कार्यों के लिए बेहद शुभ
Maha Shivaratri 2023 Date : दुर्लभ संयोग, 7 सदी में पहली बार 5 महायोग में होगी शिव पूजा…नए कार्यों के लिए बेहद शुभ

महाशिवरात्रि नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है
अगर आप महाशिवरात्रि के दिन कोई नया काम या व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह बहुत ही शुभ है। परिस्थितियों के अनुकूल संयोग में शुरू किए गए कार्य लाभदायक रहेंगे।

महाशिवरात्रि पूजा विधि
प्रात: स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर महाशिवरात्रि व्रत का संकल्प करें और शिवजी की पूजा करें। फिर शुभ मुहूर्त में सबसे पहले भगवान शिव का जल से अभिषेक करें। फिर उन्हें चंदन, भस्म, अक्षत, फल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, मिठाई आदि अर्पित करें। फिर शिव चालीसा का पाठ करें और महाशिवरात्रि व्रत कथा सुनें। भगवान शिव की आरती करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU