Madhya Pradesh Latest News महिला ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी, एक बालिका गंभीर

Madhya Pradesh Latest News

Madhya Pradesh Latest News महिला ने बेटियों के साथ फांसी लगाकर दी जान

 

Madhya Pradesh Latest News भोपाल !   मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के गुनगा थाना क्षेत्र के रोंडिया गांव में एक महिला द्वारा अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगा लेेने से महिला एवं उसकी दो पुत्रियों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गुनगा इलाके के रोंडिया गांव की निवासी संगीता यादव (28) और उसकी पुत्रियों पांच वर्षीय आराध्या, ढाई वर्षीय मनु और लगभग डेढ़ वर्ष की श्रृष्टि को आज सुबह परिजनों ने फांसी पर लटके देखा।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संगीता, आराध्या और श्रष्टि को मृत घोषित कर दिया।

Madhya Pradesh Crime News कर्ज की किश्त से बचने युवक ने जानलेवा हमले की रची झूठी कहानी

Madhya Pradesh Latest News मनु का उपचार हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों बेटियों को फांसी पर लटकाने के बाद संगीता ने फांसी लगाई है। घटनास्थल की तलाशी लेने के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU