(Madhya Pradesh Khargone) आदिवासी दंपत्ति में विवाद के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाईं छलांग, जानिए इसके बाद क्या हुआ

(Madhya Pradesh Khargone)

(Madhya Pradesh Khargone) बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या

(Madhya Pradesh Khargone) खरगोन !  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र में एक आदिवासी दंपत्ति में विवाद के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।


(Madhya Pradesh Khargone) बेड़िया थाने की विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक शकुंतला डूडवे ने आज बताया कि महिला कोमल बाई ने अपने दो पुत्रों पांच वर्षीय लकी और तीन वर्षीय कार्तिक के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। तीनों के शव आज सुबह निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। कोमल बाई का पति बलिराम फिलहाल फरार है। दंपति का सबसे बड़ा पुत्र गांधवा में ही रहता है। बलिराम के साथ विवाद के उपरांत कोमल बाई ने अपने मायके पक्ष में फोन भी लगाया था।


(Madhya Pradesh Khargone) उन्होंने बताया कि मूलतः खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के गांधवा निवासी दंपति दो महीने पहले बेड़िया में आकर मिर्च मंडी में मजदूरी का काम करता था। उनके साथ रहने वाले बलिराम के साडू राहुल ने बताया कि दोनों में पहले भी विवाद होता रहता था।


(Madhya Pradesh Khargone) कल रात्रि शराब के नशे में आए बलिराम ने कोमल की जमकर पिटाई की जिसके चलते उसने अपने दोनों पुत्रों को खेत में बने कुएं में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी कूद गयी। बलिराम के साढू भाई राहुल ने बताया कि आज सुबह वे दोनों कुएं के पास उन्हें ढूंढने निकले। कुएं के पास बलिराम ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उसने उसे बचा लिया। इसके बाद बलीराम, राहुल का दुपहिया वाहन लेकर फरार हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU