Maa Karma Jayanti : लोहरसीं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मां कर्मा जयंती, विधायक रंजना साहू शामिल होकर शेड निर्माण का किया लोकार्पण

Maa Karma Jayanti : लोहरसीं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मां कर्मा जयंती, विधायक रंजना साहू शामिल होकर शेड निर्माण का किया लोकार्पण

Maa Karma Jayanti : लोहरसीं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मां कर्मा जयंती, विधायक रंजना साहू शामिल होकर शेड निर्माण का किया लोकार्पण

 

Maa Karma Jayanti : धमतरी – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ साहू समाज के द्वारा आराध्य देवी भक्त कर्मा माता की जयंती मनाएं, ग्राम लोहरसीं में समस्त तेली साहू समाज के द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव मनाया गया एवं विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक

https://jandhara24.com/news/147478/latest-crime-news-husband-reached-his-in-laws-house-in-the-middle-of-the-night-to-pick-up-his-wife-thinking-her-to-be-a-thief/

Maa Karma Jayanti : रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता खरतुली परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ उपाध्यक्ष केकती साहू उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विधायक ने शेड निर्माण का लोकार्पण किए। समस्त ग्रामीण साहू समाज लोहारसीं एवं अतिथियों की उपस्थिति में भक्त शिरोमणि कर्मा माता की आरती

की गई एवं विधायक रंजना साहू ने कर्मा माता, राजिम भक्ति माता, दानवीर भामाशाह, तेलीनसत्ती माता की जयकारे लगाते हुए खिचड़ी के भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाएं। सभी अतिथियों का स्वागत साहू समाज के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया, विधायक रंजना साहू ने कहां कि भक्त माता कर्मा ने हमें प्रेम ,भक्ति भाव ,करुणा और मानव

सेवा का पाठ पढ़ाया है, उन्होंने हमें अन्याय से लड़ना सिखाया है। आराध्य माता कर्मा के जीवन से आत्मबल, परोपकार, समाजिक समरसता, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता, दया, करूणा, भक्ति और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा कि उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और अन्याय का डट

Dhamtari Hatkeshar Ward : होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है- विजय देवांगन

कर मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन को पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया, उन्होंने अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों से खिचड़ी खिलायी यह हमारे साहू समाज का सौभाग्य है। परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित चौधरी ने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर

प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने की बात कहा। जिला साहू संघ उपाध्यक्ष केकती साहू ने मातृशक्तियों का अभिवादन करते हुए कहा कि नारी शक्ति आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर नाम रोशन कर रही है। समाज के सभी गतिविधियों में भाग ले रही है। इस पावन अवसर पर अध्यक्ष महेश्वर साहू, उपाध्यक्ष अनिल गंजीर, परिक्षेत्र महिला

उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी गंजीर, सचिव राकेश गंजीर, कोषाध्यक्ष तिलेश गंगबेर, मोहन गंजीर, घनाराम गंगबेर, नंदू साहू, मनाराम गंगबेर, भाऊलाल साहू, सरजू साहू, गोपी साहू, कुबेर साहू, हेमूलाल साहू, रुपी गंगबेर, सुनील, भेष, गणिता गंगबेर, पदमनी गंजीर, दयानंद, गिरजा किरणबेर, कामनी गंजीर, गीता गंगबेर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU