रमेश गुप्ता, भिलाई। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज, भिलाई नगर की महत्वपूर्ण बैठक 05 अप्रैल को संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि 19 अप्रैल (रविवार) को प्रातः 11 बजे से जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-6, भिलाई नगर में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम विधि-विधान से पूजन-अर्चना की जाएगी, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया है।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक समरसता का परिचय दें।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने सभी से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सहभागिता कर आयोजन को भव्य और यादगार बनाएं।