रामनगरी अयोध्या आज एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बन गया है। विवाह पंचमी के दिव्य संयोग मेंश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वज की स्थापना हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजित मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराया । इस शुभ अवसर पर पूरे शहर को भव्य सजावट, तोरण द्वारों और रोशनी से सजाया गया है, जिससे रामनगरी का वैभव देखते ही बन रहा है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख अपडेट
🔶 चार मिनट में पूरा हुआ ध्वजारोहण
कि ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित था मंदिर का शिखर 161 फीट ऊँचा है, जिसके ऊपर लगे 30 फीट लंबे ध्वजदंड पर केसरिया ध्वज फहराया गया।
🔶 इलेक्ट्रिक सिस्टम से होगा ध्वजारोहण
ध्वज को इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी एक विशेष बटन दबाकर ध्वज आरोहित किया गया।
🔶 ध्वज पर पवित्र प्रतीक
धर्म ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का चिन्ह और पवित्र ‘ॐ’ का अंकन किया गया है।