रायपुर। कोल कंपनी कार्यालय पर जुलाई 2024 में हुई गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपी एवं लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर मयंक सिंह को 24 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। रायपुर कोर्ट ने इसके लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है।
मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का निकट सहयोगी माना जाता है। उसे इंटरपोल की सहायता से अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था।
गोलीबारी की घटना तेलीबांधा स्थित कोल कंपनी के कार्यालय पर हुई थी। इस संबंध में तेलीबांधा थाने में प्राथमिकी दर्ज है। मयंक सिंह इस मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी कर रही है।