Latest News today : रात्रि ड्यूटी पर तैनात सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
Latest News today : चारामा। नरहरपुर थाना अर्न्तगत हल्बा चौकी में पदस्थ सीएएफ जवान ने 16 सितम्बर की रात्रि ड्यूटी के दौरान अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
गोली की अवाज सुनकर चौकी में अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक क्रमांक 246 चन्द्रशेखर यादव पिता मेहत्तर यादव 36 वर्ष निवासी ग्राम सोरम पोस्ट भटगॉव थाना रूद्री तहसील जिला धमतरी जो कि वर्तमान में हल्बा चौकी में पदस्थ था।
Latest News today : 16 सितम्बर की रात्रि को 09 बजे जब वह हल्बा चौकी पर तैनात था, तभी उसने अपने दाढी पर बंदूक रखकर अपने आप को अपनी ही रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उस समय थाने मे मौजूद सभी मोर्चे की तरफ दौडे, देखा तो जवान की मौत हो गई थी, वह खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियो को तत्काल दी गई। परिजनो को भी घटना की जानकारी दी गई।
17 सितम्बर को शव का पोस्टमार्टम परिजनो के समक्ष किया गया। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मृतक जवान बीते कुछ दिनो से अपने घर में जब भी फोन करता था, तो हमेशा उसके मित्र कमलेश साहू का जिक्र करता था। विदित हो कि बीते कुछ महीने पहले सोरम गाँव के एक साथ एक ही परिवार को लगभग 08 लोगो की मौत सडक दुर्घटना में हो गई थी।
जिसमें कमलेश साहू की भी मौत हो गई थी। घरवालो ने बताया कि कमलेश साहू और चन्द्रशेखर अच्छे मित्र थे, और फिलहाल जब भी चन्द्रशेखर फोन करता था, तो अक्सर यह बात घर में कहता था, कि उसका मित्र कमलेश उसे सपने में बुलाता है. उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहता है। जिससे चन्द्रशेखर असहज भी हो रहा था। और शायद इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौप दिया गया।