महासमुंद जिले में पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कई निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस आदेश से कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रणाली और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने का उद्देश्य है।

प्रमुख स्थानांतरण

निरीक्षक सचिन गुमाश्टा को थाना प्रभारी महासमुंद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बलौदा, बसना एवं खल्लारी बनाया गया है। निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा को थाना प्रभारी तेन्दूकोना से थाना प्रभारी पिथौरा, नीतेश सिंह ठाकुर को कोमाखान से सरायपाली तथा प्रवीण चौहान को तुमगांव से तेन्दूकोना पद पर तैनात किया गया है।

निरीक्षक विनोद कुमार कश्यप को पटेवा से संबद्ध साइबर सेल महासमुंद, उमेश कुमार वर्मा को पिथौरा से पटेवा तथा महेश साहू को सिंघोड़ा से कोमाखान पद पर स्थानांतरित किया गया है। राणा सिंह ठाकुर को सांकरा से भंवरपुर चौकी, शैलेन्द्र कुमार नाग को खल्लारी से बुंदेली चौकी, नरेन्द्र कुमार राठौर को बसना से महासमुंद तथा शशांक पौराणिक को सरायपाली से बागबाहरा पद पर तैनात किया गया है।

संतोष सिंह को साइबर सेल महासमुंद से सिंघोड़ा, उत्तम तिवारी को रक्षित केंद्र महासमुंद से सांकरा तथा हितेश जंघेल को रक्षित केंद्र से बलौदा पद पर स्थानांतरित किया गया है। दिनेश कुमार यादव को रीडर-1 शाखा से थाना प्रभारी तुमगांव, राजीव नाहर को भंवरपुर चौकी से महासमुंद संबद्ध साइबर सेल, बसंत पाणिग्रही को सिरपुर चौकी से महासमुंद तथा बलराम साहू को महासमुंद से सिरपुर चौकी पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर त्वरित कार्यभार ग्रहण करने तथा जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं शिकायत निवारण में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इस स्थानांतरण से जिले में पुलिस कार्यकुशलता बढ़ेगी तथा डिजिटल अपराधों की निगरानी मजबूत होगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *