रायपुर। रायपुर जिले में पुलिस विभाग ने देर रात बड़े पैमाने पर तबादलों के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत पांच थाना प्रभारियों सहित कुल नौ निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें सात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दो को लाइन अटैच किया गया है।
आदेश के अनुसार:
- परेश पांडेय को क्राइम ब्रांच से हटाकर खम्हारडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।
- सचिन सिंह को क्राइम ब्रांच का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- थाना प्रभारी राजेश सिंह को खमतराई थाने का प्रभार सौंपा गया है।
- थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा को राजेंद्र नगर थाना तथा अविनाश सिंह को तेलीबांधा थाना भेजा गया है।
- यातायात प्रभारी हरित कुमार साहू को आरंग थाना तथा ढालूदास मानिकपुरी को रिजर्व पुलिस केंद्र से यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।
- थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह तथा वासुदेव परगनिहा को रिजर्व पुलिस केंद्र में लाइन अटैच किया गया है।
ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।