राजस्थान में बड़ा हादसा.. जर्जर स्कूल की छत गिरी..6 बच्चों की मौत, 27 घायल

हादसे के समय स्कूल में 60-70 बच्चे मौजूद थे। अचानक इमारत ढहने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और प्रशासनिक टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। JCB की मदद से मलबा हटाकर सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। 

मृतकों की पहचान 

पुलिस द्वारा पुष्टि किए गए मृतक बच्चों के नाम इस प्रकार हैं: 

1. प्रियंका (मांगीलाल भील की पुत्री) 

2. सतीश (बाबूलाल भील का पुत्र) 

3. हरीश (हरकचंद लोधा का पुत्र) 

4. पायल (लक्ष्मण भील की पुत्री) 

इनके शव मनोहरथाना अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए गए हैं। 

घायलों का इलाज

घायल बच्चों को मनोहरथाना अस्पताल और झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में रेफर किया गया है। प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए हैं। 

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है। स्कूल भवन की जर्जर हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। 

इस त्रासदी पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

**#झालावाड़ #स्कूलहादसा #राजस्थान** 

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *