Landslides in Ladakh लद्दाख में लैंडस्लाइड की चपेट में आए 3 सैन्य वाहन, 6 जवानों की मौत

Landslides in Ladakh

Landslides in Ladakh लद्दाख में लैंडस्लाइड की चपेट में आए 3 सैन्य वाहन, 6 जवानों की मौत

Landslides in Ladakh नई दिल्ली। लद्दाख में शुक्रवार को भीषण लैंडस्लाइड की खबर आ रही है। इस लैंडस्लाइड के चलते सेना के 6 जवानों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह के समय हुआ है, जिसमें सेना के 3 वाहन चपेट में आ गए। सेना की ये तीनों गाडिय़ा लद्दाख से दूसरे ग्लेशियर कि ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

ये लैंडस्लाइट इतना खतरनाक था कि सेना के काफिले में शामिल तीनों वाहनों सहित 6 जवान इसकी चपेट में आ गए। हादसे के संबंध में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि भी की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Landslides in Ladakh बाताया जा रहा है कि इस इलाके में लैंडस्लाइट की घटनाएं होती रहती है। यह घटना उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के बाद हुआ है। बता दें, उत्तरकाशी में मंगलवार को आए हिमस्खखन के 80 घंटे बीत जाने के बाद भी कई जिंदगियां बर्फ में दबी हुई हैं। अब तक इस घटना की चपेट में हाए द्रौपदी के डांडा-2 पर्वत चोटी से 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Landslides in Ladakh खराब मौसम की वजह से सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईटीबीपी के जवान बरामद किए गए लाशों को बेस कैंप में लाकर सुरक्षित स्थान पर रख रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ के साथ-साथ राज्य डीआरएफ, हाई एल्टीट्यूट वारफेयर स्कूल और जम्मू-कश्मीर के गुलर्मग के विशेषज्ञों की एक टीम भी शामिल है। इनके साथ ही इंडियन व तिब्बत पुलिस भी राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU