Uttarakhand Breaking उत्तरकाशी हिमस्खलन में बरामद किए गए 7 और शव

Uttarakhand Breaking

Uttarakhand Breaking मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 3 की तलाश जारी

Uttarakhand Breaking नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। इनमें से अब तक 26 के शव बरामद किए जा चुके हैं। आज शुक्रवार को 7 और पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं।

Uttarakhand Breaking अभी 3 पर्वतारोही लापता चल रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू टीम को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अनुसार, शुक्रवार को बचाव कार्य के दौरान शुक्रवार को 7 और शव बरामद किए गए हैं। यानी की अब तक कुल 26 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि शेष 3 प्रशिक्षुओं के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से हेलीकॉप्टर द्वारा शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया जा रहा है, मगर खराब मौसम की वजह से चार शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया। जिसके बाद शवों को सड़क मार्ग से उत्तरकाशी भेजा गया। शवों के उत्तरकाशी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ये शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU