:रमेश गुप्ता:
दुर्ग: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर 51 हजार दीप प्रज्जवलित किया गया.

कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय पदाधिकारी बिसराराम यादव, सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी, समाजसेवी और भाजपा नेता चंद्रिका तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा मंच,वरिष्ठ भाजपा नेता बुधन ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु पाठक, त्रिलोचन सिंह मौजूद थे.
महोत्सव में श्रमवीरों का भी सम्मान किया गया. कार्यक्रम का संचालन नीरज तिवारी ने किया तो आभार प्रदर्शन भारत सेवा संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने किया.
