Kumhari Flyover Bridge निर्माणाधीन कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज से गिरी कार और बाइक, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत नाजुक

Kumhari Flyover Bridge

Kumhari Flyover Bridge पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बेटी की हालत नाजुक

Kumhari Flyover Bridge दुर्ग ! छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी फ्लाईओवर पर बड़ा ही दर्दनाक दुर्घटना घटी है। कंपनी की लापरवाही के चलते शुक्रवार देर रात को निर्माणाधीन ब्रिज से बाइक और कार नीचे गिर गए। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार पति-पत्नी की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Kumhari Flyover Bridge पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात की है। कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। बढ़ते ट्रैफिक के कारण ब्रिज के एक साइड को हल्के वाहनों के लिए खोला गया है और दूसरे साइड में काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने निर्माणाधीन दूसरी रोड में वाहन जाने से रोकने के लिए बेरिकेड्स नहीं लगाए हैं।

Kumhari Flyover Bridge बाइक सवार के ब्रिज से नीचे गिरने के कुछ देर बात ही एक कार तेजी से आई और उसी जगह नीचे सड़क पर जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार का एयर बैग खुल गया ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। उसे मामूली चोटें आई हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Kumhari Flyover Bridge बताया जा रहा है आजूराम देवांगन (45) अपनी पत्नी निर्मला देवांगन (40) और बेटी के साथ भिलाई से शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार रात को रायपुर जा रहे थे। तभी कुम्हारी फ्लाईओवर पर ये हादसा हो गया है। घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Kumhari Flyover Bridge 49.26 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 800 मीटर लंबा कुम्हारी फ्लाईओवर 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ब्रिज की शुरूआती हिस्से को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि काम पूरा कंप्लीट हो चुका है, लेकिन आगे एक साइड के ब्रिज में काम जारी है। ब्रिज निर्माणकर्ताओं की लापरवाही सामने आई है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU