KOrba news- ब्रम्हाकुमारी संस्था क़े प्रांगण में शान से फहराया तिरंगा

 अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

उमेश डहरिया
कोरबा। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोरबा द्वारा विश्व सदभावना भवन टी.पी. नगर में 76वी गणतंत्र दिवस मनाई गयी। इस अवसर में कोरबा सेवाकेंद्र संचालिका बी. के रुक्मणी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते ध्वजारोहण किया। और कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता एवं गणराज्य की स्थापना का प्रतीक है। यह दिवस हमे हमारी आत्म शासन की याद दिलाता है, हमें अपने विचारो, भावनाओ और कार्यों पर नियंत्रण रखना सिखाता है। अंत में सभी ने एक दुसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को समाप्त किया।

जमनीपाली सेवाकेंद्र के डायमंड जुबली भवन में भी 76वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जमनीपाली सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के बिंदु दीदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे भारत का संविधान लागु हुआ था और किसी भी चीज में संविधान होना जरुरी है अगर बिना संविधान के कोई भी चीज करते है तो वो कार्य अच्छा नहीं होता है। आज का यह दिन बहुत ही महत्व दिन है हम सभी भारत के नागरिक है और भारत के सविधान में बंधे हुए है विशेष रूप से हम ध्वजारोहण करेंगे उसमे अशोक चक्र होता है माना अन्दर में कोई शोक ना हो और दूसरा तिरंगे में जो तीन रंग है केसरिया, सफेद और हरा केसरिया रंग सुख का प्रतिक है सफेद रंग शांति का प्रतिक है और हरा प्रेम का प्रतिक और अगर यह तीनो रंग किसी के जीवन में आ गए तो वह सम्पूर्ण सुखी कहलाता है। सभी ने एक दुसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और तिरंगा ध्वज फहराया गया एवं दिशी द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

Related News