Korba news पिता ने 2 महीने के बेटे को पटककर मार डाला

Korba news

Korba news बच्चे के शरीर पर पिटाई के भी निशान, आरोपी गिरफ्तार

Korba news कोरबा । कोरबा जिले में 2 महीने के बेटे को गुरुवार को उसके ही पिता ने पटक कर मार डाला। बच्चे के शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। बच्चे की छाती, पैर और सिर पर भी मारे जाने के निशान मिले। घटना बालको थाना क्षेत्र के लालघाट बस्ती की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Korba news बालको थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि लालघाट बस्ती का रहने वाला सरना मुंडा कुछ साल पहले अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी गया हुआ था। यहां वो ईंट भ_े में काम करता था। यहां उसकी जान-पहचान झारखंड की रहने वाली युवती शांति से हुई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे और भागकर शादी कर ली।

Korba news इसके बाद दोनों वाराणसी में ही मजदूरी करने लगे। इस बीच शांति ने एक बेटी को जन्म दिया, जो अब 4 साल की हो गई है। अभी 2 महीने पहले ही शांति ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद सरना मुंडा पत्नी और बच्चे को लेकर अपने गृह ग्राम कोरबा के लालघाट आ गया।

Korba news यहां आकर वो मजदूरी करने लगा, लेकिन दिनरात शराब के नशे में धु्रत रहता था। वो अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे लगता था कि ये बेटा उसका नहीं है। बुधवार रात को भी आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ इसी बात को लेकर विवाद और मारपीट की।

Korba news गुरुवार सुबह 11 बजे आरोपी सरना फिर शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी शांति से विवाद करने लगा। पति ने अपनी पत्नी को जमकर मारा और 2 महीने के बेटे को भी जमीन पर पटक दिया। साथ ही बच्चे की पिटाई भी आरोपी ने की, जिससे उसे गंभीर चोट लगी।

Korba news मां बच्चे को छोड़ देने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन शराबी बाप पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद मां शांति तुरंत बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां शांति और गांववालों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU