korba latest news : प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया पर्यावरण दिवस

korba latest news :

उमेश कुमार डहरिया

korba latest news बड़े ही नही छोटे से छोटे प्रयासों से भी पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है- पिस्दा

कोरबा। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईष्वरीय विशवविद्यालय सेवा केंद्र में भी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यक्रम का रखा गया। कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क तुलसीनगर गेवराघाट में रखा गया। जिसमें प्रमुख रुप से क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी शैलेश पिस्दा, कनिष्ठ वैज्ञानिक माणिकलाल चंदेल, उप प्रबंधक सेंट्रल वर्कशॉप नवीन पांडे, मुख्य रसायन अधिकारी गोवर्धन सिदार, सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. रुकमणी उपस्थित थी। जहां उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सेवा केंद्र परिसर मे वृक्षारोपण कर किया।

इस मौके पर पर्यावरण अधिकारी शैलेश पिस्दा ने कहा अपने दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव से भी हम पर्यावरण की सेवा कर सकते हैं जन्मदिन हो या कोई खास मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं हैं और उसकी पालना भी करें जब भी घर से बाहर निकले तो बिजली पंखे सभी बंद कर जाए इससे भी हम पर्यावरण की सेवा कर सकते हैं।

वैज्ञानिक माणिकलाल चंदेल ने कहा जो भी चीज हम इस्तेमाल करते हैं यह ध्यान देना होगा कि उससे पर्यावरण प्रदूषित ना हो अपने दैनिक जीवन में हो सके तो कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें और पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग दें। नवीन पांडे ने भगवान का अर्थ बताते हुए कहा कि भूमि, गगन, वायु, अग्नि और नील अर्थात जल इन पांचों तत्वों के मालिक परमपिता परमात्मा है और हमारा देह भी इन्हीं पांच तत्वों से मिलकर बना है कहा की भूमि को हम जितना प्रदूषित कर रहे हैं उतना भोजन भी हमारा प्रदूषित होगा।

अंत में बहन रुकमणी ने कहां पर्यावरण हमें बहुत सुख मिलते हैं सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं लेकिन हमारे मन और विचार सबसे ज्यादा दूषित हो गए हैं इसकी तरंगे सारे विश्व में फैल रही है जिससे और ही प्रदूषण बढ़ रहा है मन तनावग्रस्त चिंताग्रस्त हो गया है परमात्मा ने इसका बहुत ही सुंदर उपाय बताया है कि अपना मन मेरे मन में लगा दो तो विचारों की शुद्धि हो जाएगी और वातावरण भी शुद्ध हो जाएगा। वही कार्यक्रम के अंत में ख्यातिप्राप्त कवियत्री अंजना सिंह ठाकुर ने पर्यावरण के प्रति अपने स्नेह को कविता के माध्यम से प्रकट किया।

Jagdalpur : मेडिकल कॉलेज डिमरापाल ने विश्व पर्यावरण दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया, देखिये Video

उपस्थित समस्त अतिथियों ने आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा करने में सहयोग दिया विशव पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित सभीजनों ने पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। मंच का संचालन संस्था के भाई शेखर राम के द्वारा किया गया। ब्रम्हाकुमारी लीना ने सभी को राजयोग करा कर शांति की अनुभूति कराई। इस अवसर पर संस्था के समस्त भाई बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU