You are currently viewing Korba Breaking डांडिया के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी, एक की मौत दो घायल
Korba Breaking डांडिया के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी, एक की मौत दो घायल

Korba Breaking डांडिया के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी, एक की मौत दो घायल

उमेश कुमार डहरिया

Korba Breaking डांडिया मैदान में युवकों के दो गुटों के बीच भिड़ंत

Korba Breaking बालकोनगर। डांडिया के दौरान डांडिया मैदान में युवकों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गयी। जिसमें हुई चाकूबाजी में एक गुट के एक युवक की मौत हो गयी। तो वही दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक गंभीर है, जबकि एक को सामान्य चोट आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

Korba Breaking मिली जानकारी के अनुसार बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में मिनी माता स्कूल के बाजू में स्थित मैदान में डांडिया का आयोजन किया गया था। यहां डांडिया देखने बेला कछार के युवक व परसा भाठा के युवक आते थे। दोनो पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

जिसके बाद दरमियानी रात बेलाकछार के युवक चाकुओं से लैस होकर डांडिया मैदान पहुँचे। यहां रात 12 बजे जब डांडिया चल रहा था तब वहां उपस्थित परसाभाठा के युवकों पर बेलाकछार के युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। चाकुओं से गोद कर एक युवक की हत्या कर दी गयी। वही हमले में दो युवक घायल हो गए।

Korba Breaking घायलों को लेकर बालको के हॉस्पिटल में लेकर वहां उपस्थित लोग पहुँचे। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। तो वही एक युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसे समुचित उपचार के लिए जिला अस्पताल कोरबा रिफर कर दिया गया।

Korba Breaking
Korba Breaking डांडिया के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी, एक की मौत दो घायल

Korba Breaking  वही एक अन्य युवक मामूली रूप से घायल था जिसका इलाज वही जारी है। बताया जा रहा है कि बेलाकछार के युवक बालको के हॉस्पिटल भी पहुँच गए थे और परसाभाठा के युवकों से गाली गलौच शुरू कर दी। जिन्हें किसी तरह वहां से खदेड़ा गया। मृतक की पहचान किरण वॉच सेंटर के संचालक के पुत्र 20 वर्षीय अमित किरण के रूप में की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है !

Leave a Reply