दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम नगर का है। यहां अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
घायल युवक के परिजनों ने इस मामले की शिकायत छावनी थाना में दर्ज कराई है। चाकूबाजी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।