किरण देव ने अपने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

जगदलपुर : लोकसभा 2024 प्रथम चरण का चुनाव प्रारंभ हो चुका है जगदलपुर के विधायक किरण देव ने अपने पूरे परिवार के साथ शांतिनगर मतदान बूथ क्रमांक 1300पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की 60 में से 50 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग चल रही है। अरुणाचल में 30 मार्च को भाजपा के 10 कैंडिडेट निर्विरोध जीत चुके हैं।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU