सक्ती क्षेत्र के विकास को लेकर CM विष्णु देव साय से मिले राजा धर्मेंद्र सिंह…देव दिवाली उत्सव में किया आमंत्रित …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। राजा धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि सक्ती क्षेत्र छत्तीसगढ़ का एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला क्षेत्र है, जहां हर वर्ष तुर्रीधाम में देव दिवाली उत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को आगामी देव दिवाली उत्सव में ससम्मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने राजा धर्मेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और सक्ती क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह मुलाकात आपसी संवाद, विकास की दिशा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करने वाली रही। साथ में चन्द्रराम बरेठ बीजेपी मण्डल उपाध्यक्ष सक्ती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *