अंतिम विदाई देने पहुंचीं एक्ट्रेस, पिता भावुक हुए हार्ट स्ट्रोक के चलते कई दिनों से ICU में भर्ती थीं
जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी मां बीते कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। निधन के बाद पिता, मां का पार्थिव शरीर लेने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज के श्मशान घाट में हुआ।
24 मार्च को जैकलीन की मां किम को हार्ट स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी हालत लगातार क्रिटिकल बनी हुई थी।
जैकलीन मां के एडमिट होने के बाद स से ही काम से ब्रेक लेकर लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही थीं। कई मौकों पर उन्हें हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था।
मां की तबीयत बिगड़ने पर छोड़ा था आईपीएल इवेंट
जैकलीन फर्नांडिस को कुछ समय पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग में परफॉर्मेंस देनी थी। उनकी परफॉर्मेंस 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच हुए मुकाबले की ओपनिंग में होनी थी। इसकी सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन मां को हार्ट स्ट्रोक आने के बाद जैकलीन ने आईपीएल में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था।