Killing : खुद कीटनाशक सेवन कर खुदकुशी
Killing : रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Killing : मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी मृतक रामेश्वर साहू 30 वर्ष सिलतरा के किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह अपने 9 वर्षीय पुत्र अमित साहू और 6 वर्षीय पुत्री रागनी साहू के साथ रहता था। उसकी पत्नी एक साल पहले अपने जेठ के साथ घर छोडक़र चली गई है। जिससे रामेश्वर आत्म ग्लानी महसूस करता था।
also read : kanwar yatra : सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई कांवड़ यात्रा
संभवत: इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले में तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं मामले को जांच में लिया है।