मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘गर्मी गरम बिया’ के साथ यूट्यूब पर छा गए हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी का मजेदार अंदाज गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता एक विवाहित जोड़े की भूमिका में हैं। वीडियो में दोनों के बीच की मीठी नोकझोंक और रोमांटिक पलों को बहुत ही फिल्मी अंदाज में पिरोया गया है। खेसारी मजाकिया लहजे में रक्षा से अपनी शिकायतें करते दिख रहे हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को ‘IVY भोजपुरी धमाका’ के यूट्यूब चैनल पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं।
शिल्पी राज की आवाज और आर्या शर्मा का म्यूजिक इस फुट-टैपिंग नंबर को खेसारी लाल यादव के साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं, जो युवाओं की जुबान पर चढ़ रहे हैं। वहीं, आर्या शर्मा के संगीत ने गाने में जान फूंक दी है। पवन पाल के निर्देशन में बने इस गाने की कोरियोग्राफी कुलदीप विशाखा ने की है, जिसमें खेसारी के सिग्नेचर डांस मूव्स का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।