Kharoon River Raipur नेहरू युवा केंद्र एवं स्वयंसेवकों द्वारा किया गया राजधानी की जलधारा खारून नदी की सफाई

Kharoon River Raipur

Kharoon River Raipur खारून नदी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया महा स्वच्छता अभियान

Kharoon River Raipur रायपुर ! नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए जन अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान क्लीन इंडिया कार्यक्रम विगत 1 अक्टूबर 2022 से निरंतर चलाया जा रहा है उक्त अभियान के अंतर्गत रायपुर के सबसे महत्वपूर्ण एवं पर्यटन स्थल महादेव घाट पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ग्रीन आर्मी के सदस्य इको क्लब के सदस्य स्पर्श सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान के सदस्य द्वारा महा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें खारून नदी महादेव घाट के आसपास से 500 किलो से अधिक प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को 150 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित किया गया और नगर निगम के माध्यम से प्रबंधन किया गया। कार्यक्रम में यूनिसेफ़ के सहयोग से कार्य किया गया।

Kharoon River Raipur कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के युवा विधायक विकास उपाध्याय रहे उन्होंने युवाओं को शहर और समुदाय को स्वच्छ और साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को रायपुर शहर को देश में सबसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए जोर दिया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता लोक गायक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया की वह नेहरू युवा केंद्र से विगत 18 वर्षों से जुड़े हुए हैं और समाज कल्याण के कार्य मे उनकी टीम का संपूर्ण योगदान रहता है।

Kharoon River Raipur नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है जो धरती के प्राकृतिक चक्र में बाधा डालती है नेहरू युवा केंद्र उप निर्देशक हेमेंद्र सिंह ने युवाओं को स्वच्छता के साथ फिट रहने के लिए भी प्रेरित किया। दुर्गा महाविद्यालय के सहायक अध्यापक सुनीता चंसोरिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना इको क्लब के सभी स्वयंसेवक विगत 3 वर्षों से स्वच्छता पर पूरे शहर में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं।

Kharoon River Raipur इस स्वच्छता अभियान में नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना ग्रीन आर्मी आफ रायपुर इको क्लब के 150 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत समाजसेविका शुभांगी आप्टे, गुरुकुल महिला महाविद्यालय के एन एस प्रभारी रात्रि लहरी, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के एनआर नायडू, कृष्ण कुमार वर्मा, दिलीप तिवारी, चंद्रकांत देवांगन,पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, ललिता वर्मा, दीपा परगनिहा, व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU