kasdol news today : भारतीय जनता अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ने खोला बघेल सरकार के विरुद्ध मोर्चा

kasdol news today :

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

 

kasdol news today भारतीय जनता अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ने खोला बघेल सरकार के विरुद्ध मोर्चा

 

 

kasdol news today कसडोल !  विगत दिनों अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं के द्वारा किये गए नग्न प्रदर्शन के खिलाफ कार्यवाही के विरोध में नगर पंचायत पलारी में भाजपा मण्डल पलारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

 

ज्ञात हो कि विगत दिनों अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिये नौकरी कर रहे लोगो के ऊपर , कार्यवाही करने को लेकर 10 दिनों तक भूख हड़ताल पर थे, लेकिन इस गूंगी, बहरी, दोगली, भ्रष्ट और फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वाले अधिकारियों को संरक्षण देने वाली भूपेश सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंगी ! तब मजबूर होकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के युवाओं ने भूपेश बघेल के विरुद्ध रायपुर में विधानसभा रास्ते पर नग्न प्रदर्शन किया।

ऐसा विरोध , भारत वर्ष में पहली बार है जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस की भूपेश सरकार है जिसने युवाओ को नग्न प्रदर्शन कर सरकार का विरोध करने के लिये उकसाया, उत्तेजित किया !
शर्म आनी चाहिए ऐसी गूंगी ,बहरी सरकार को जिसने अपने अधिकार मांग रहे युवाओ को गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया है।

जब तक उन युवाओं की रिहाई नही होती तब तक भाजपा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा लगातार उन युवाओ के पक्ष में इस भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने मजबूर होगी ! जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Police officer in charge : हथबंद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के स्थानांतरण पर स्टाफ ने दी सम्मान पूर्वक  बिदाई

उक्त अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा माहेश्वर, मण्डल अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, शम्भू डहरिया, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक धीरज मिश्रा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि ध्रुव, अजा मण्डल अध्यक्ष खोजराम कोशल, अजा जिला महामंत्री महेश जांगड़े, रमाशंकर बंजारे, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष भोला वर्मा, राकेश छेदइया, राजेन्द्र साहू, भरत साहू, मीडिया प्रभारी योगेश योगी वर्मा, आशकुमार गिरी, कांशी घृतलहरे, जगत राम कोशले, हेमू जलहरे, लेखराम यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU