Kasdol breaking योग शिक्षक भर्ती में घोटाला : हटाए गए जिले के प्रभारी आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव

Kasdol breaking

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

Kasdol breaking राजेश मिश्रा के वस्त्र त्याग का समाचार प्रकाशित करते ही हुआ खबर का असर

 

Kasdol breaking कसडोल !  बलौदाबाजार जिला में प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से समाचार प्रकाशित होने के बाद हटा दिया है। उनकी जगह डॉक्टर कामना पाठक की पदस्थापना जिला आयुर्वेद अधिकारी बलौदाबाजार के रूप में की गई है।

Kasdol breaking ज्ञात हो कि बलौदाबाज़ार के प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव ने जिले में 14 योग शिक्षकों की भर्ती नियम विरुद्ध की थी। जिसकी शिकायत करने के पश्चात जांच की गई एवं शिकायत जांच में आरोप प्रमाणित पाये गये। किंतु 2 माह तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद शिकायतकर्ता राजेश मिश्रा ने कलेक्टर बलौदाबाजार को कार्यवाही न करने पर वस्त्र त्याग कर समर्पित करने हेतु पत्र सौंपा था।

यह खबर प्रमुखता से सभी दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी लतेल सिंह ध्रुव को पद से हटा दिया। लतेल सिंह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगातार लोगों को धोखा दिया जा रहा था एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा था।

जिले में एक सहायक योग शिक्षक की भर्ती के लिए जिले की वेबसाइट में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था किंतु 14 योग शिक्षकों की भर्ती के लिए बिना विज्ञापन प्रकाशित किए लोगों से गोपनीय ढंग से आवेदन मंगा कर अपने लोगों की भर्ती का उपकृत करने का कार्य किया गया था।

Kasdol breaking इसके अलावा उनके द्वारा विभिन्न आयुर्वेदिक औषधालयों में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। लतेल सिंह ध्रुव द्वारा आयुष दीप उप समिति के पैसों का लगातार दुरुपयोग कर रहे थे। उनके द्वारा आयुष दीप उप समिति के खातों से पैसा निकलवा कर अपने फोन पे पर मंगवाया जा रहा था उनके भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त है।

इस संबंध में कलेक्टर, संचालक आयुष, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को भी इसकी शिकायत की गई थी। किंतु मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता राजेश मिश्रा ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर जन चौपाल में कोई कार्यवाही न होने पर वस्त्र त्याग करने का पत्र सौंपा था।

यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होते ही राज्य शासन ने लतेल सिंह ध्रुव को पद से हटा दिया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU