कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी संगठन को कबीरधाम जिले में उस समय नई मजबूती मिली जब वरिष्ठ, अनुभवी और संगठननिष्ठ नेता अशोक चंद्रवंशी को जिला भाजपा कबीरधाम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है
अशोक चंद्रवंशी पिछले 22 वर्षों तक संघ में अनेक दायित्वों पर काम करते हुए अब भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण सर्वविदित है। वे इससे पूर्व में 2021 -2025 तक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कवर्धा जिला के प्रचार प्रमुख, शारीरिक प्रमुख, संपर्क प्रमुख , खण्ड के बौद्धिक प्रमुख जैसे अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्य कर चुके हैं, जिससे उनकी वैचारिक दृढ़ता और संगठन क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है।
सरकारी नौकरी छोड़कर सामाजिक जीवन में आये अशोक जी IAS (upsc) की परीक्षा में भी अपना भाग्य आज़मा चुके हैं, बहुत ही अनुभवी और मोटिवेनल स्पीकर, लाइफ ट्रांसफ़ॉर्मर के नाम से जाने वाले युवाओ के बीच में सबसे अधिक चर्चित श्री चंद्रवंशी को एक मिलनसार, व्यवहार कुशल और मृदभाषी संस्कृति से जुड़े शिक्षित नेता के रूप में जाना जाता है। उनकी सबसे बड़ी ताकत आम जनता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और मजबूत पकड़ है। वे जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनकी कबीरधाम जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी व्यापक पहचान है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अशोक चंद्रवंशी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आने वाले चुनावी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को भाजपा के अनुभव, समर्पण और संगठन क्षमता को प्राथमिकता देने वाले निर्णय के रूप में देखा जा रहा है
कुल मिलाकर, अशोक चंद्रवंशी की यह नियुक्ति भाजपा संगठन के लिए एक सशक्त और सकारात्मक संदेश है, जिससे आने वाले समय में कबीरधाम जिले में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
कबीरधाम भाजपा को मिला अनुभवी और संगठन निष्ठ नेतृत्व, अशोक चंद्रवंशी बने जिला भाजपा उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

01
Feb