Justice Bilaspur : अच्छी बारिश से खिले खेतीहर किसानों के चेहरे
Justice Bilaspur : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के आसमान में काले बादल दिनभर झूमते रहे। मौसम वेधशाला के मौसम के मुताबिक मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेहरी, बांकुरा, कनिंग और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
Related News
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बंगाल और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर स्थित है और यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 1.5 किलोमीटर सहित 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
आज भी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की संभावना है।
भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के जिले संभावित है।
सावन का उठा रहे आनंद
Justice Bilaspur : सावन का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। हरी-भरी धरती, ठंडी हवा और रिमझिम बारिश ने चारों ओर एक नया उत्साह भर दिया है। पेड़-पौधे नए पत्तों से सज गए हैं और पक्षियों की चहचहाहट से वातावरण जीवंत हो उठा है। सड़कों पर चलते हुए हल्की-हल्की फुहारें मन को प्रसन्न कर देती हैं।
बाजारों में भी सावन की मिठाईयां और पकवानों की खुशबू बिखरी हुई है। सावन का यह सुहावना मौसम सभी के दिलों में एक नया जोश और उमंग भर रहा है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 28.4 25.4
पेंड्रारोड 29.8 23.4
अंबिकापुर 30.8 23.5
माना 27.3 24.8