सरायपाली। ग्राम तोरेसिंहा में आयोजित जेएमपी कप संयुक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब शारदा इलेवन ने जीता। फाइनल मुकाबला जंगलबेड़ा टीम के बीच खेला गया, जिसमें शारदा इलेवन ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसपीडीसीएल के भूतपूर्व सेक्शन ऑफिसर पृथ्वीराज प्रधान ने की। अतिथियों का आगमन गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अमन ग्वाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट तथा मैन ऑफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कमलेश भोई, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पोलेश मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर शुभम साहू तथा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक लव कुमार पटेल रहे। सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कप एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पृथ्वीराज प्रधान ने शारदा इलेवन को शानदार जीत की बधाई दी तथा आयोजन समिति की सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे आपसी सामंजस्य, एकता एवं अनुशासन का भाव विकसित होता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत तोरेसिंहा सुनिता कुम्हार, कोलता समाज रायपुर संभाग अध्यक्ष गिरधारी साहू, जनपद पंचायत सरायपाली सभापति उद्धव नंद, सरपंच ग्राम पंचायत भुथिया गोकुल भोई, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत तोरेसिंहा विनय पटेल, सोसायटी अध्यक्ष सेमलिया वीरेंद्र साहू तथा फुलझर क्रिकेट संघ सरायपाली अध्यक्ष शैलेंद्र साहू उपस्थित थे। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।