Bihar विधानसभा चुनाव में JMM का अलगाव, छह सीटों पर अकेले उतरेगी


बिहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से नाता तोड़ते हुए छह सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई सीटों पर JMM अपनी ताकत के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी। भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी महागठबंधन के साथ नहीं लड़ेगी।

इस बीच, राजद, कांग्रेस और वामदलों वाले महागठबंधन में आंतरिक कलह बढ़ गई है। अभी तक सात सीटों पर घटक दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। प्रमुख सीटों में लालगंज, वैशाली, राजापाकर, बछवाड़ा, रोसरा और बिहारशरीफ शामिल हैं। इन सीटों पर नामांकन के बाद महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सिकंदरा विधानसभा सीट पर भी घमासान मचा है। यह सीट मूल रूप से कांग्रेस के विनोद चौधरी को आवंटित की गई थी, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सिंबल पर पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने नामांकन भर दिया। इससे इस सीट पर भी महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने आ गए हैं। अब तक कुल सात सीटों पर ऐसी स्थिति बन चुकी है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *