‘नशा चढ़ाबो जान’ से चर्चा में झामुमो विधायक दशरथ गगराई, वीडियो को लेकर सियासी विवाद…

झारखंड के सरायकेला-खरसावां से झामुमो विधायक दशरथ गगराई इन दिनों राजनीति से ज्यादा अपने गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। आदिवासी भाषा में गाया गया उनका गीत ‘नशा चढ़ाबो जान’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देसी धुन, पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और फिल्मी अंदाज के मेल ने लोगों का ध्यान खींचा है, लेकिन इसी प्रस्तुति को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। बीजेपी ने गाने को अश्लील बताते हुए आपत्ति जताई है।

म्यूजिक वीडियो में मॉडल और अन्य कलाकार नजर आते हैं, जबकि ढोल-मांदर, पारंपरिक वेशभूषा और झूमर नृत्य के जरिए आदिवासी संस्कृति को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में विधायक काले चश्मे में खुली जीप से एंट्री लेते हैं।

विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि यह गीत खरसावां गोलीकांड की बरसी से जुड़ी सांस्कृतिक भावना को दर्शाता है। वे झामुमो के वरिष्ठ नेता हैं और सरायकेला-खरसावां सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।

इस मामले पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में अब कथित अश्लील आइटम सॉन्ग का नशा भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *