Jharkhand Chief Minister Hemant Soren विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत भाजपा को मिला मेहनत का परिणाम : हेमंत

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत भाजपा को मिला मेहनत का परिणाम : हेमंत

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren गिरिडीह ! झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिले प्रचंड बहुमत को उनकी मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि इन चुनाव परिणामों का आगामी लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, ये अभी तत्काल बताना संभव नहीं है।

श्री सोरेन ने गिरिडीह प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को गिरिडीह परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि लोकसभा चुनाव में तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ेगा, ये अभी तत्काल बताना संभव नहीं है। लेकिन भाजपा ने मेहनत किया है तो उसे तीन राज्यों में एक सुखद परिणाम की सौगात मिली है।

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव में भाजपा ने जो मेहनत की जिसका परिणाम तीन राज्यों में उसे जीत मिली। छह दिसंबर को ‘इंडिया’ गठबंधन के बैठक में शामिल होने की बात से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई भी स्पष्ट जवाब तो नहीं किया, लेकिन संकेतो में जरूर कहा कि उनकी कांग्रेस के अध्यक्ष श्री खरगे से बात हुई है जिसमें उन्होंने अपने व्यस्तता की जानकारी भी उन्हें दी है। ऐसे में फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है।

Bhilai Breaking : पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध चखना सेंटर संचालकों पर मचा हड़कंप

Jharkhand Chief Minister Hemant Soren श्री सोरेन से जब पूछा गया कि संसद सत्र में भाजपा द्वारा 2024 के चुनाव में 400 पार का नारा लगा है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि देश में बोलने की आजादी है कोई भी कुछ बोल सकता है। ये जनता को तय करना है लोकसभा चुनाव क्या होगा। ‘इंडिया’ गठबंधन बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने से इंकार से जुड़े सवाल को लेकर श्री सोरेन कहा कि उन्हे जानकारी नहीं है, हो सकता है दोनो ने पत्रकारों को जानकारी दी हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU