Jashpur News- सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने महिलाओं के साथ किया गरबा नृत्य

Jashpur News

0 माता बनभौरी के पाठ में यज्ञ स्थल पर पहुंचकर दी आहुति

0 समिति ने भेंट किया स्मृत्तिचिन्ह, प्रदेश की सुख शांति के लिए की मंगल कामनाएं

0 क्षेत्र में जगह जगह विराजित मां भवानी के दरबार पहुंची

जशपुर(दिपेश रोहिला) । मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने पत्थलगांव,दुलदुला और नारायणपुर का दौरा करते हुए माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। श्रीमती साय ने माता रानी के दरबार में विधिवत पूजा कर प्रदेश की उन्नति और मंगलमय भविष्य की कामना की।

पत्थलगांव के पंडालों में विराजित माता दुर्गा की प्रतिमा का श्रीमती साय ने दर्शन करते हुए। अंबिकापुर रोड़ में कई दशकों से लगातार प्रतिवर्ष माता की मूर्ति आदर्श दुर्गा समिति(मातु महाराज,धर्मेंद्र शर्मा) द्वारा आराधना कराई जाती है। यहां श्रीमती कौशल्या साय को समिति ने स्मृतिचिन्ह भेंट किया। वहीं जशपुर रोड़ बाजारपारा दुर्गा पांडाल स्थल पर विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर रक्षा सूत्र बंधवाया। जिसके पश्चात उन्होंने पांडाल में हो रहे माता बनभौरी के पाठ में यज्ञ स्थल पर आहुति की।समिति के सदस्यों ने श्रीमती साय को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया।

इसी क्रम में दुलदुला– नारायणपुर में पूजा-अर्चना के बाद श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय महिलाओं के साथ गरबा नृत्य में भी भाग लिया, जिससे वहां की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया गया। गरबा नृत्य में उनकी भागीदारी ने स्थानीय महिलाओं और युवतियों में उत्साह का संचार किया, जिससे कार्यक्रम में उमंग और आनंद की माहौल बना रहा।

Related News

श्रीमती साय की इस धार्मिक यात्रा और सांस्कृतिक सहभागिता ने क्षेत्रवासियों के दिलों में एक नई ऊर्जा का संचार किया। स्थानीय लोगों ने उनके साथ गरबा नृत्य कर इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।उनके इस दौरे को क्षेत्र के लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया और इसे प्रदेश की संस्कृति, एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में देखा।श्रीमती साय का यह प्रयास क्षेत्रवासियों के बीच सकारात्मकता और एकजुटता का संदेश लेकर आया, जिसने सभी के दिलों को छू लिया।

Related News