छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पहली विदेश यात्रा पर जापान पहुंचे, जहां उन्होंने जापानी उद्योगपतियों से निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने जापान के प्रमुख उद्योग संगठन JETRO (Collaborate & Invest Japan) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ को आईटी, टेक्सटाइल, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त गंतव्य बताया।

JETRO प्रतिनिधियों से मुलाकात
टोक्यो में मुख्यमंत्री साय ने जेट्रो के नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की भरपूर उपलब्धता है।

असाकुसा मंदिर के दर्शन
दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री साय ने टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और प्रगति की कामना की।
NTT लिमिटेड की CEO से चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने NTT लिमिटेड की CEO कायो इतो से भी मुलाकात की और तकनीकी सहयोग व डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने पर बातचीत की।
इसके बाद वे भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए, जहां छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी आधारित निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
