जांजगीर-चांपा: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने सम्मेलन में शामिल होंगे

जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़े कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में भी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित सम्मेलन में वे जनता को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सरकार के कई मंत्री, विधायक तथा प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा शाम 4.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *