8 जनवरी को सीएम हाउस में जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुनेंगे आमजन की समस्याएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 जनवरी, गुरुवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रदेशवासियों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को स्वयं सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनदर्शन के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शासन स्तर पर समय पर राहत मिल सके।

जनदर्शन आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बैठने और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *