Jagdalpur News : रोटरी क्लब का 52 वॉ शपथ ग्रहण समारोह,दिनेश बने अध्यक्ष, मनोज को सचिव की जिम्मेदारी

Jagdalpur News : रोटरी क्लब का 52 वॉ शपथ ग्रहण समारोह,दिनेश बने अध्यक्ष, मनोज को सचिव की जिम्मेदारी

Jagdalpur News : रोटरी क्लब का 52 वॉ शपथ ग्रहण समारोह,दिनेश बने अध्यक्ष, मनोज को सचिव की जिम्मेदारी

 

Jagdalpur News : इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा बनी ममता राणा,सचिव की जिम्मेदारी सरिता को

https://jandharaasian.com/state-election-committee-of-congress-2023/

Jagdalpur News : रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष गौरव एवं इंटरेक्ट क्लब अध्यक्ष बने आदित्य

क्लब के कार्यो की बस्तर आईजी पी.सुंदरराज ने की सराहना

जगदलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर का 52 वॉ शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जगदलपुर के रोटरी हाल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईजी बस्तर पी. सुंदर राज थे।

Club Level Chhattisgarhi Olympics : आमदी में क्लब स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का समापन

सत्र 2023 -2024 रोटरी अध्यक्ष पद के लिए रोटेरियन दिनेश कागोत,सचिव डॉ मनोज थॉमस,इनरव्हील क्लब अध्यक्ष ममता सिंह राणा एवं सचिव डॉक्टर सरिता थॉमस, रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष गौरव अयंगर एवं सचिव

शुभम सोनी एवं इंटरेक्ट क्लब अध्यक्ष आदित्य प्रताप बोस एवं सचिव तुलसी कश्यप को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सत्र 2022- 2023 के अध्यक्ष हनीफ बरबटिया द्वारा वर्तमान अध्यक्ष दिनेश कागोत को क्लब की पिन एवं चार्टर देकर पद भार सौंपा

। रोटेरियन सचिव निखिल दीवान ने अपना पद एवं पिन सचिव रोटेरियन डॉ मनोज थामस को दिया।
सत्र 2022- 2023 इनरव्हील क्लब के अध्यक्षा उषा गोंदी द्वारा वर्तमान अध्यक्षा ममता सिंह राणा को पिन व चार्टर देकर पद सौंपा गया सचिव

पद की जिम्मेदारी डॉक्टर सरिता थॉमस को मिली।
रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष हनीफ बरबटिया एवं वर्तमान अध्यक्ष दिनेश कागोत ने विगत एवं वर्तमान वर्षों में की गई सेवा की गतिविधियों की जानकारी दी।
विगत वर्ष किए गए अखिल कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर के प्रोजेक्ट को सभी ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्रों मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने रोटरी क्लब के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से सामाजिक क्षेत्र रोटरी क्लब अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।साथ ही मोतिया बिंद मरीजों को सुरक्षा सामग्री वितरण ,पौधरोपण एवं शतरंज प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंच के माध्यम से चर्चा की। इनरव्हील क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप समाज की सच्ची सेवा कर के शहर में अपना एक अहम स्थान बनाए हुए हैं।
रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश कागोत ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए आये हुए सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए रोटरी क्लब की गतिविधियों से संदर्भित प्रकाश डालने का काम किया।
इनरव्हील क्लब अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील संस्था ने मानवता की सेवा करते हुए 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुझे यह

कहते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष हमारी इनरव्हील क्लब जगदलपुर में डिस्ट्रिक्ट आईएसओ मीट सितंबर माह में होने वाली है। यह हमारे क्लब के

लिए सौभाग्य की बात है। अपने रचनात्मक कार्यों के साथ हम इनरव्हील क्लब की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
सचिव निखिल दीवान ने वर्ष भर किए गए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन विवेक सोनी एवं आभार क्लब सचिव डॉ मनोज थॉमस ने किया।
कार्यक्रम में रोटरी, इनरव्हील, रोटरेक्ट एवं इंटरेस्ट क्लब के सदस्यों के अलावा जगदलपुर शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU