Jagdalpur latest news शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव, देखिये Video

Jagdalpur latest news

Jagdalpur latest news गांव छावनी में हुआ तब्दील

 

Jagdalpur latest news जगदलपुर। जनपद पंचायत तोकापाल अंतर्गत ग्राम भेजरीपदर में आदिवासी समुदाय एवं ईसाई समुदाय के बीच गत डेढ़ दिन से टकराव जारी है। बता दें की रविवार की तड़के 5 बजे भेजरीपदर ग्राम में ईसाई समुदाय की एक महिला सदस्य की मृत्यु हो गई थी। महिलाओं के शव को गांव में स्थित श्मशान घाट में दफनाने को लेकर विवाद हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम माते बेको पति मोसू बेको उम्र 45 वर्ष है जिनका रविवार सुबह पाँच बजे निधन हो गया। मृत्यु पश्चात परिजन शमशान घाट में दफनाने पहुंचे थे। जिसके बाद से ही आदिवासी समुदाय एवं ईसाई समुदाय के बीच परंपराओं को लेकर विवाद प्रारंभ हो गया। इस गांव में ईसाई समुदाय एवं आदिवासी समुदाय के बीच में विवाद की यह पहली घटना है।

Jagdalpur latest news  विवाद के बाद प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन ने इस गांव को सुरक्षात्मक दृष्टि से छावनी में तब्दील कर दिया है और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। समझाइश के बाद महिला के शव को परिजनों के एक निजी जमीन में दफना दिया गया है। मामला सुलझाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ईसाई समुदाय एवं आदिवासी समुदाय के लोगों से लगातार बातचीत कर रही है। अब भी गांव में पुलिस बल तैनात है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU