International women’s day महिला जागरुकता शिविर का आयोजन, नारी अपने आप में पूर्ण व शक्तिशाली – गिलहरे

International women's day

International women’s day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूक शिविर

International women’s day भानुप्रतापपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति भानुप्रतापपुर के द्वारा रविवार को जनपद पंचायत के सभागार में महिला जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्यअतिथि डायमंड गिलहरे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अध्यक्षता आनन्द बोरकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी,एवं विशिष्ट के रूप में निखिल ठाकुर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, एवं त्रिभुवन यादव शासकीय वकील ने मा सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

शिविर को सम्बोधित करते हुए श्री गिलहरे ने कहा कि मैं नही समझता कि आप लोग कमजोर हो, नारी अपने आप मे पूर्ण है, शक्तिशाली है बस यही बताना व आप लोगो को अहसास करने के उद्देश्य से ही जिले में काम कर रहे है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काफी विस्तृत है, जिसमे दो-तीन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारत देश के सभी महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है।

International women’s day  महिला व बालिका पर अत्याचार, शोषण हो रहा होतो वे न्यायालय के मदद ले सकते है। विगत पौने दो साल के अंतराल में लगभग 300 महिला को सहायता दी जा चुकी है, वही 50 से 60 महिलाओं को क्षतिपूर्ति राशि का भी सहयोग किये जाने की बात कही है। वही महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि आप,आस पड़ोस व रिस्तेदारो में महिलाएं पर शोषण व अत्यचार हो रहे है तो उन्हें जागरूक करते हुए निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताते हुए उनका मदद करे,एवं कानूनी अधिकारों का दुरुपयोग नही करने की सलाह दी है क्योंकि यह भी अपराध के श्रेणी में आते है।

International women’s day   बोरकर ने कहा कि 4 से 11 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के संस्था नालसा (राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण) के नाम से जाना जाता है। भारत के महिलाओं के शसक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग संस्था बनी हुई है। इसी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्राचीनकाल में महिलाओं का वर्चस्व रहा हैं, पर कई ऐसी स्थिति निर्मित हुई जिससे महिलाओं को जो अधिकार मिलना चाहिए वो नही मिल पा रही है। परिवार समाज मे महिलाओं के ऊपर अत्यचार व शोषण हो रही है उन्ही के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजना व कानून बनाये गए है। उन्ही जानकारी को आप लोगो तक पहुचना व लाभ दिलाने का कार्य शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।

International women’s day  ठाकुर ने कहा कि समाज व परिवार में नारी की भूमिका अहम मानी जाती है, क्योंकि नारी के बीना घर नही होता है। कार्यक्रम का आशय यह है कि छोटी छोटी कानूनी जानकारी के माध्यम से महिलाओं को शसक्त बनाना है।
श्री यादव ने आभार भाषण देते हुए नारी से सम्बंधित कानून, व इसका उपयोग किये जाने पर बल दिया।

मंच संचालन राजेश तिवारी ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि अशिक्षा ही समाज को पीछे धकेलती, शिक्षित बनिये सकारात्मक सोच रखे तभी देश समाज आगे बढ़ेगा व नारी शसक्त होंगी। आज स्थिति बदल गई है नारी अबला नही सबला हो गई है।

उन्होंने कहा कि न्यायाधीश का कार्य केवल न्याय करना ही नही अपितु समाज मे फैले कोढ़ व बीमारियों कुरूतियों को दूर करने वाले विशेषज्ञ भी बताया है। अधिवक्ता शीला सोनी, एवं सीमा तिवारी के द्वारा आये समस्त महिलाओं को विस्तारपूर्वक कानूनी जानकारी दिए।

इस अवसर पर वकील ईश्वरीय साहू, वनिता सोनी, संतोष साहू सहित न्यायालय कर्मचारी व महिला बाल विकास के अधिकारी एवं ब्लाक से आये महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU