छत्तीसगढ़ की जेलों में अब कैदी पढ़ेंगे ‘पाञ्चजन्य’ और ‘ऑर्गेनाइजर’ मैगजीन….

रमेश गुप्ता रायपुर ..छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में कैदियों के लिए लाइब्रेरी एवं पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध है।, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में अब कैदियों को पठन-पाठन की बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। राज्य की जेलों में लाइब्रेरी और किताबों का अच्छा संग्रह उपलब्ध है, जिसमें लगभग एक लाख से अधिक पुस्तकें और पुस्तिकाएं शामिल हैं। हालांकि, हाल ही में डीजी जेल, हिमांशु गुप्ता के निरीक्षण में यह पाया गया कि जेलों की लाइब्रेरी में ‘पाञ्चजन्य’ और ‘ऑर्गेनाइजर’ जैसे महत्वपूर्ण मैगजीन उपलब्ध नहीं थे।

इस कमी को देखते हुए अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी जेलों में नियमित रूप से ‘पाञ्चजन्य’ और ‘ऑर्गेनाइजर’ मैगजीन उपलब्ध कराई जाएं। इन मैगजीनों में सामाजिक, राजनीतिक, और सांस्कृतिक मुद्दों पर लेख होते हैं, जो कैदियों को सामयिकी ज्ञान से अद्यतन रखने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का कहना है कि यह कदम कैदियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने और उनकी शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इसके माध्यम से कैदी भारतीय सनातन संस्कृति का भी पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल छत्तीसगढ़ की जेलों में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Related News

Related News