SIR को लेकर बीजेपी की कार्यशाला…कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी


कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री आशीष शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एसआईआर अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहराई से समझाना और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।
गत चार नवंबर से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू हो चुका है। भाजपा ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।


महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा, “यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। जहां बीएलओ नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ता स्वयं पहल करें।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।”

मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव ने कहा,“कांग्रेस एसआईआर को लेकर जनता के बीच गलत संदेश फैला रही है, जबकि यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा,“यह अभियान लोकतंत्र और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाला है। कांग्रेस की चुप्पी बताती है कि वे आज भी जनता को भ्रमित करने की राजनीति में उलझे हैं।”

भाजपा ने संकल्प लिया कि एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से चलाया जाएगा। कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचेंगे, मतदाता सूची का मिलान करेंगे और बीएलओ के साथ समन्वय में काम करेंगे, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बन सके।


नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस प्रक्रिया में निर्णायक है तथा SIR की यह प्रक्रिया अति आवश्यक था । पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू ने संछिप्त उद्बोधन में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई फर्जी मतदाता सूची में न रहे और कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं। मंडल स्तरीय इस कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ता – भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, अमित वखारिहा, वरिष्ठ भाजपा नेता सोमप्रकाश साहू भाजपा मंडल कोपरा अध्यक्ष- गोपी ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, भाजपा मंडल महामंत्री- हेमंत वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष- खोवा राम साहू, डॉक्टर दिलीप साहू, मंडल मंत्री- लुकेश्वर तारक, ग्वाल तारक ,

शक्ति केंद्र संयोजक- नंदू राम सिन्हा, बंशी लाल साहू, पोषण साहू, हिरामन साहू, शक्ति केंद्र संयोजक- झाड़ू राम तारक, होमकुमार साहू, लोकेश साहू एवं सक्रीय भाजपा कार्यकर्ता- धनीराम साहू, मोहनलाल साहू, मेहत्तर यदु, ताराचंद सेन, दिनेश साहू, राजू साहू, अजय साहू, दिलीप कुमार शर्मा, षष्टम साहू, कुशल राम वर्मा,

कार्तिक राम साहू, रोहन लाल साहू, भिखम साहू, एवन कुमार साहू, टीकाराम साहू, मातृशक्ति से- श्रीमती नीरा तारक, दीपिका देवदास, पार्वती पटेल, राधा तारक, व बहुतायत संख्या में मंडल में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता और बीएलओ बहुतायत संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *