इंदौर अग्निकांड : रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत

इंदौर। शहर के ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहाँ एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं और राहत कार्य शुरू किया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग की दो मंजिलों को खाली करा लिया है, जबकि तीसरी मंजिल पर अभी भी गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई और फंसा न हो।

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरी कॉलोनी में मातम का माहौल है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *