India Jodo Tour भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी शेरपुर हेलीपैड से हुए रवाना

 India Jodo Tour

India Jodo Tour भारत जोडो यात्रा

India Jodo Tour भरतपुर !  राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह शेरपुर हेलीपैड से अकेले ही बूंदी के गुडला के लिए रवाना हुए।


India Jodo Tour फिलहाल सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रणथंभौर के होटल‌ शेरबाग में‌ रहेंगी। बताया गया है कि सोनिया गांधी का फिलहाल यहां एक दिन और रूकने के बाद रविवार को हेलीकॉप्टर से जबकि प्रियंका गांधी के सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की संभावना है।


India Jodo Tour गौरतलब है कि अपनी मां सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन मनाने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से दो‌ दिन का विश्राम लेकर गुरुवार दोपहर हेलीकॉप्टर से शेरपुर हेलीपैड पहुंच सीधे होटल शेर बाग पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने गुरुवार और शुक्रवार को शाम की पारी में अपने परिवार के साथ टाइगर सफारी का आनन्द लिया।


India Jodo Tour यहां उन्होंने‌ अपने बचपन की यादों‌ को ताजा किया। वह अपने परिवार साथ‌ उन जगहों पर भी गए। जहां‌ वह‌ अपने पिता के‌ साथ 37 साल‌ पहले गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU