खबर का असर: SDM ने दिया जांच का आदेश..3 सदस्य देंगे रिपोर्ट.. बैतारी ऑइल मिल के सामने छोड़े गये क्रासिंग , गौरवपथ- नाली निर्माण की होगी जांच

जनाधारा में समाचार प्रकाशन व ग्रामीणों की शिकायत पर हो रही कार्रवाई

इस अभियान को आइल मिल से लगे ग्राम बैतारी के ग्रामीणों के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वजीत बेहरा ने भी समर्थन देते हुए एसडीएम से शिकायत की । शिकायत व समाचारों की गंभीरता को देखते हुवे एसडीएम द्वारा 3 सक्षम अधिकारियों के साथ एक जांच टीम का गठन किया गया है । जो जांच रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को तीन दिवस के अंदर सौंपेगा ।

जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी हिसाब से कार्यवाही की जाएगी ।
ज्ञातव्य हो कि पूर्व नपाध्यक्ष द्वारा गौरवपथ निर्माण के कुछ समय बाद ही नगरीय चुनाव होना था । इस चुनाव में अपनी जीत के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपनाए गए थे ।

नगरवासियों व व्यापारियों को पूर्व प्राक्कलन के अनुसार डिवाइडर की ऊंचाई व सीमित क्रासिंग से होने वाली परेशानियों व व्यवसाय प्रभावित होने को ढाल बनाकर पूरे गौरवपथ में बनने वाले डिवाइडरों की ऊंचाई को कम कर दिया गया तो वहीं जिसने जहां अपने सुविधानुसार क्रासिंग छोड़ने कहा गया वहां असीमित क्रासिंग बेहिसाब व नियम विरुद्ध चौड़ाई छोड़कर बना दिया गया ।

नगर में इस तरह 53 क्रासिंग छोड़ा गया था । जबकि नगरपालिका द्वारा पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार सिर्फ मुख्य – मुख्य जगहों पर ही कुल 13 क्रासिंग छोड़ा जाना था पर वोट की राजनीति ,चुनावी जुनून ,संतुष्टीकरण व तुष्टिकरण के चलते 5 – 10 नहीं सीधे सीधे लगभग 40 अतिरिक्त क्रासिंग जगह जगह छोड़ दिया गया । उन्हें मालूम था कि एक न एक दिन यह क्रासिंग बंद होना है पर व्यापारियों को झांसा देकर चुनावी सफलता के लिए यह सब किया गया । आज लगभग इसी के चलते इतनी ही संख्या में लगभग क्रासिंग बंद करना पड़ा ।


झिलमिला चौक से बैतारी चौक के बीच आज भी हनुमान मंदिर व आइल मिल के सामने क्रासिंग विरोध के बावजूद भी छोड़ा गया है जो आज तक बंद नहीं किया गया ।
जनचर्चा के अनुसार ऑइल मिल मालिक व ठेकेदार के बीच रिश्तेदारी होना बताया जा रहा है संभव है कि इसलिए यह सुविधा उन्हें दी गई होगी । ग्राम बैतारी के वरिष्ठ कांग्रेसी व जनप्रतिनिधि व कुछ ग्रामीणजनों ने बताया कि क्रासिंग बंद नहीं किए जाने के लिए ग्राम सरपंच व पंचों से पूर्व में ही एसडीएम के नाम एक सहमति पत्र लिखवाकर दे दिया गया है कि क्रासिंग छोड़े जाने के लिए हमें कोई आपत्ति नहीं है । यहां बात सिर्फ बैतारी की नहीं है आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी स्कूली बच्चे पढ़ने आते हैं इन सभी की सुरक्षा के लिए क्रासिंग बंद होना आवश्यक है ।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे एसडीएम अनुपमा आनंद द्वारा इस क्रासिंग की जांच किए जाने हेतु पत्र क्रमांक 2400/क/स्टेनो/अविअ/2025 के तहत नगर में निर्माणाधीन गौरवपथ , नाली निर्माण व ऑइल मिल में डिवाइडर छोड़ने की जांच हेतु 3 सदस्यों क्रमश श्रीधर पंडा ( तहसीलदार) , संजय कुमार निषाद (उप अभियंता PWD) तथा शशांक पौराणिक ( थाना प्रभारी ) की संयुक्त टीम गठित कर 3 दिवस के अंदर जांच रिपोर्ट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है ।
आगे देखना है जांच टीम द्वारा क्या रिपोर्ट दी जाती है ।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *