Ichhapurti Hanuman Mandir Ambikapur : अंबिकापुर : (हिंगोरा सिंह) सरगुजा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इच्छापूर्ति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा विशेष अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Ichhapurti Hanuman Mandir Ambikapur : चुनौतियों के बीच हुआ भव्य निर्माण इस मंदिर के निर्माण की गाथा बेहद चर्चा में रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में मंदिर निर्माण का निर्णय तत्कालीन सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर द्वारा लिया गया था। आश्चर्यजनक बात यह रही कि इस निर्माण को लेकर अन्य किसी धर्म के लोगों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई, लेकिन हिंदू धर्म से ही ताल्लुक रखने वाले कुछ अधिवक्ताओं ने इसका लिखित में कड़ा विरोध किया था।
संकल्प और सत्य की जीत
तमाम विरोधों और अड़चनों के बावजूद, मंदिर निर्माण हेतु संकल्पित तत्कालीन कलेक्टर विलास भोस्कर ने सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया। उन्होंने दृढ़ता के साथ इच्छापूर्ति दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण सुनिश्चित कराया। अंततः सत्य और सनातन की जीत हुई और आज कलेक्ट्रेट परिसर में यह भव्य और सुंदर मंदिर अपनी दिव्यता बिखेर रहा है।
भक्तों ने व्यक्त किया आभार
मंदिर में उमड़ती भीड़ और भक्तों की अटूट श्रद्धा यह प्रमाणित करती है कि यह स्थान अब कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों के लिए मानसिक शांति और आस्था का प्रमुख स्तंभ बन चुका है। तत्कालीन कलेक्टर विलास भोस्कर के इस सराहनीय कार्य के लिए श्रद्धालु उन्हें ढेरों साधुवाद दे रहे हैं।