अभिषेक ने 38 स्थान की छलांग लगाई
दुबई। अभिषेक ने 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने मुंबई में 134 रन बनाए थे। अभिषेक ने 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने मुंबई में 134 रन बनाए थे।
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्होंने 829 रेटिंग पॉइंट्स की छलांग लगाई। टॉप पर ट्रैविस हेड और तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा रहे। उन्हें एक अंक का नुकसान हुआ है। आईसीसी ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की। टी-20 की बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती को तीन स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 5वें से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वरुण के 705 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि इंग्लैंड के राशिद खान 705 अंक के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन (707 अंक) पहले स्थान पर हैं। टी-20 की ऑलराउंडर्स रैंकिंग के टॉप-10 में बदलाव नहीं हुआ है।
इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर परफॉर्मेंस से टॉप 2 में आए अभिषेक
अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मैच में 135 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के लगाए। अभिषेक ने महज 37 गेंद पर सेंचुरी पूरी कर ली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।