IAS संतोष वर्मा एक बार फिर विवादों से घिरे, इस बार बोले- SC-ST बच्चों को सिविल जज नहीं बनने दे रहा हाईकोर्ट, वीडियो हुआ वायरल…

भोपाल। ब्राम्हण बेटियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आए मध्यप्रदेश के IAS संतोष वर्मा एक बार पिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने हाईकोर्ट पर टिप्पणी की है। इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

IAS संतोष वर्मा ने एक विवादित बयान में दावा किया है कि हाईकोर्ट एससी/एसटी बच्चों को सिविल जज बनने से रोक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल जज भर्ती में 50% कटऑफ होने के बावजूद, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 49.95 नंबर दिए जाते हैं और इंटरव्यू में भी उन्हें 20 में से 19.5 नंबर ही मिलते हैं। वर्मा का कहना है कि इससे एससी/एसटी समुदाय के बच्चों को न्यायपालिका में आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।

वर्मा के इस बयान पर सोशल मीडिया में हंगामा मच गया है और ब्राह्मण समाज द्वारा उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले, वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *