आईएएस अंकित आनंद को सीआरडीए के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अंकित आनंद वर्तमान में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। शासन के आदेशानुसार, वे सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन जारी रखेंगे। अब सीआरडीए के सीईओ के रूप में उनकी भूमिका राजधानी क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *